Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   alcohol free wedding 11000 reward ex serviceman dalip singh himachal

मंडी: शराब मुक्त शादी करने पर परिवार को मिला 11 हजार रुपये का शगुन, पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम लाई रंग

Fri, 27 Nov 2026 11:38 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:38 AM IST
alcohol free wedding 11000 reward ex serviceman dalip singh himachal
शादियों में शराब परोसने की बढ़ती परंपरा के बीच हिमाचल प्रदेश में एक पूर्व सैनिक ने नशामुक्त विवाह को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। पंचायत समिति चौंतड़ा के वार्ड नंबर-9 टिकरू से सदस्य एवं पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम अब रंग लाने लगी है। शराब मुक्त शादी करने वाले परिवारों को वह अपनी सैन्य पेंशन से 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं। बीती 25 नवंबर की रात क्षेत्र के खजूर गांव में पल्लवी की शादी बिना शराब परोसे संपन्न हुई। इस पहल से खुश होकर दलीप सिंह ने अपने संकल्प के मुताबिक आयोजक परिवार को 11 हजार रुपये की राशि शगुन के तौर पर भेंट की। दलीप सिंह ने अगस्त माह में ग्राम पंचायत मैण भरोला की ग्राम सभा में घोषणा की थी कि यदि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपनी बेटियों की शादी बिना शराब के करते हैं तो वह अपनी सैन्य पेंशन से उन्हें 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देंगे। इससे पहले भी एक परिवार ने बिना शराब के शादी संपन्न करवाई थी, लेकिन उस परिवार ने सम्मानस्वरूप राशि लेने से इनकार कर दिया था। अब खजूर गांव में दूसरी ऐसी शादी के आयोजन के साथ उनकी मुहिम को प्रोत्साहन मिला है। सेवा भारती से जुड़े दलीप सिंह का कहना है कि शादियों में शराब परोसने का चलन नशे को बढ़ावा देने के साथ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी डालता है। उनका प्रयास है कि लोग शादी-विवाह जैसे मांगलिक अवसरों को नशामुक्त तरीके से मनाएं और समाज में सकारात्मक संदेश दें। उल्लेखनीय है कि रोपड़ी क्लैहडू, मैण भरोला और टिकरू पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाले दलीप सिंह ने अपने पांच साल के बीडीसी मानदेय को भी जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया है। उनकी यह पहल क्षेत्र में शराब मुक्त शादियों को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में 1008 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

26 Nov 2026

VIDEO: आगरा में किसानों का हंगामा, कमिश्नरी में प्रवेश नहीं देने से सड़क पर धरना; माल रोड पर दो किमी जाम

26 Nov 2026

मेरठ: कोशिश सामाजिक संगठन के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

26 Nov 2026

मेरठ: धन सिंह कोतवाल के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जलाए दीप

26 Nov 2026

ओरछा पहुंचे दिग्विजय सिंह: पूर्व सीएम ने पत्नी संग की रामराजा सरकार की पूजा, मंदिर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

26 Nov 2026
विज्ञापन

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में क्वार्टर फाइनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

26 Nov 2026

शुक्लागंज: नाली बंद कर पड़ोसी ने रोका रास्ता, जलभराव से लोग बेहाल

26 Nov 2026
विज्ञापन

शुक्लागंज: चार महीने से बंद स्कूल में चोरी, हैंडपंप तक उखाड़ ले गए

26 Nov 2026

Bijnor: ओमकुमार का चुनाव रद्द: बसपा से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

26 Nov 2026

दमोह: एक महीने पहले लाठी-तलवार से हमला, वृद्ध की मौत; बेटे ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

26 Nov 2026

एनएमएमएस परीक्षा 29 को, पांच केंद्रों पर बैठेंगे 1255 विद्यार्थी

26 Nov 2026

फार्मा सेक्टर में धूल-मिट्टी से छुटकारा दिलाएगी स्वचालित डी-डस्टिंग टनल

26 Nov 2026

32 ठेका कर्मचारियों की बहाली की मांग, जीटीबी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

26 Nov 2026

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी सादाबाद में वैवाहिक समारोह में हुईं शामिल

26 Nov 2026

मानकों की अनदेखी पर वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

26 Nov 2026

सासनी में मैक्स-ऑटो टक्कर, तीन की मृत्यु, हाथरस डीएम-एसपी यह बोले

26 Nov 2026

बैकुंठ चतुर्दशी मेला: ढोल-दमाऊं की थाप और पारंपरिक लोकधुनों के बीच शिव-पार्वती विवाह का मंचन

26 Nov 2026

VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन

26 Nov 2026

VIDEO: तीन रात प्रभावित रहेगा रेल यातायात, मेट्रो गर्डर रखने के लिए लिया ब्लाॅक; इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

26 Nov 2026

कानपुर: 17 मिनट में 32 लाख के मोबाइल चोरी, एक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने किया घटना का खुलासा

26 Nov 2026

एक भैंस की कीमत में खड़ा हो सकता है 20 बकरियों का फार्म, पशुपालन में बदल रहा कमाई का गणित

26 Nov 2026

करनाल में तीन दिन तक मिलेगी गोहाना की जलेबी और जींद की मशरूम जलेबी का स्वाद

26 Nov 2026

हरदा: तेज रफ्तार कार गहरी पुलिया के नीचे गिरी, डायल 112 ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बचाई पांच युवकों की जान

26 Nov 2026

गाजीपुर: मौनी बाबा धाम के मेले में तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, दुकानों पर रही भीड़

26 Nov 2026

समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, संत रविदास के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

26 Nov 2026

आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने कूदे युवक-युवती, दोनों की मौत

26 Nov 2026

स्पेशल डिटेक्टिव युनिट कैथल द्वारा अवैध असला सहित आरोपी काबू, 315 बोर देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद

26 Nov 2026

ज्वेलरी एग्जीबिशनों पर उठे सवाल, स्थानीय सराफा कारोबारियों ने जांच और कार्रवाई की मांग की; VIDEO

26 Nov 2026

खेलों के मैदान में छात्राओं ने दिखाया दम, रस्साकशी से लेकर ऊंची कूद तक में लिया हिस्सा; VIDEO

26 Nov 2026

मेरठ बुलेटिन: मेरठ की बड़ी खबरें | यूपी की राजनीति | यूपी बड़ी खबरें | अमर उजाला

26 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed