{"_id":"6afff3a618c470d355060f32","slug":"video-aggressive-dogs-rescue-mandi-ropar-chandigarh-ngo-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी मंडी से खूंखार कुत्तों को रेस्क्यू कर रोपड़ ले जाएगी चंडीगढ़ की संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी मंडी से खूंखार कुत्तों को रेस्क्यू कर रोपड़ ले जाएगी चंडीगढ़ की संस्था
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:45 PM IST
Link Copied
शहर में आवारा कुत्तों के हमलों से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम मंडी ने नई पहल करने की तैयारी शुरू कर दी है। चंडीगढ़ की एक संस्था की मदद से लोगों पर हमला करने और उन्हें काटने वाले खूंखार कुत्तों को रेस्क्यू कर पंजाब के रोपड़ ले जाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने संबंधित संस्था के साथ प्रारंभिक चर्चा कर ली है और जल्द ही शहर में ऐसे कुत्तों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर ने बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ की एक संस्था के प्रतिनिधियों के साथ इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई है। यह संस्था चंडीगढ़ में भी खूंखार कुत्तों को रेस्क्यू करने का काम कर रही है। रोपड़ में इनके रहने के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध है।
मंडी शहर में आए दिन कुत्तों के काटने और लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने इस समस्या के समाधान के लिए संस्था के सहयोग से कदम उठाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि संस्था के सहयोग से जल्द ही पूरे शहर में अभियान चलाकर ऐसे कुत्तों को चिह्नित किया जाएगा, जो लोगों पर हमला कर रहे हैं। पहचान के बाद इन्हें रेस्क्यू कर रोपड़ भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
महापौर ने स्पष्ट किया कि इस अभियान के तहत सभी आवारा कुत्तों को नहीं उठाया जाएगा, बल्कि केवल लोगों पर हमला करने और काटने की घटनाओं में शामिल कुत्तों को ही रेस्क्यू किया जाएगा।
संस्था के पास चंडीगढ़ में इस तरह का काम करने का अनुभव है। इसी अनुभव का लाभ मंडी शहर को दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम की इस पहल से शहर में कुत्तों के हमलों की समस्या पर नियंत्रण पाने और लोगों को राहत देने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।