{"_id":"676fd2ae15aec1daf90520a9","slug":"there-will-be-four-interviews-in-iti-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-143955-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईटीआई मंडी में चार हो होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईटीआई मंडी में चार हो होंगे साक्षात्कार
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 03:58 PM IST
Link Copied
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में 4 जनवरी गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा की तीन कंपनियां कैंपस इंटरव्यू लेंगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार को किसी भी ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास होना अनिवार्य है। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राजेंद्र कटोच ने बताया कि साक्षात्कार युवकों और युवतियों के लिए होगा। अभ्यर्थी का किसी भी व्यवसाय में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पासआउट होना अनिवार्य है। संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि यह अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग एक वर्ष की अवधि के लिए होगी। कंपनी अभ्यर्थी के एक वर्ष की अवधि में किए गए कार्य को देखते हुए उन्हें नियमित भी कर सकती है। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेजों के साथ दसवीं, आईटीआई मार्कशीट की दो सेट प्रतिलिपियां प्रमाण पत्रों के साथ, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ, आधार सीडेड अकाउंट की 2-2 कॉपी और तीन नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ साथ लाने होंगे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।