{"_id":"6afc9431316fd538de053910","slug":"400-students-brought-the-mahabharata-to-life-on-stage-mandi-news-c-90-1-ssml1024-221910-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 400 विद्यार्थियों ने मंच पर जीवंत किया महाभारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 400 विद्यार्थियों ने मंच पर जीवंत किया महाभारत
विज्ञापन
संस्कृति सदन मंडी में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर मंडी के वार्षिक पारितोषिक एवं सांस
ढाई घंटे की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कर्मण्य’ मंगलवार को कांगनीधार स्थित संस्कृति सदन के सभागार में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने पत्नी निशा कपूर के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, रोहित राठौर पत्नी सोनिया भारद्वाज के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं डीएवी जोन-सी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी केएस गुलेरिया ने की।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, पारंपरिक वाद्य प्रस्तुति ‘सिम्फनी ऑफ यंग माइंड्स’, दीप प्रज्ज्वलन, गुरु वंदना और डीएवी गान के साथ हुआ। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर ‘विजन डॉक्यूमेंट-2030’ का विमोचन किया गया। साथ ही विद्यालय की दो महत्वपूर्ण कृतियों ‘इफ’ और ‘स्पार्क्स टू स्टार्स’ का लोकार्पण भी किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत ढाई घंटे का महाभारत नाटक रहा। इसमें करीब 400 विद्यार्थियों ने अभिनय, गीत और नृत्य के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक के माध्यम से धर्म, कर्तव्य और श्रीमदभागवतगीता के कालजयी संदेश ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते’ को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान शिक्षा, खेलकूद और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सकारात्मक सोच, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का महत्व बताया। विद्यार्थियों को चुनौतियों से घबराने के बजाय साहस और आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करना चाहिए।