Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Potato seeds will be available at sales centers for 32 rupees per kilogram.

Mandi News: विक्रय केंद्रों पर 32 रुपये प्रति किलो मिलेगा आलू का बीज

Tue, 17 Nov 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Potato seeds will be available at sales centers for 32 rupees per kilogram.
दो दिन में उपलब्ध होगा, किसान 15 दिसंबर तक कर सकेंगे बिजाई
विज्ञापन

जिले में आलू की खेती के लिए 10 ब्लॉकों से आई 262 क्विंटल बीज की मांग
1360 हेक्टेयर भूमि पर होती है आलू की खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में रबी सीजन के दौरान आलू की खेती करने वाले किसानों को जल्द ही बीज उपलब्ध हो जाएगा। कृषि विभाग की ओर से आगामी दो दिन के भीतर जिले के सभी अधिकृत बीज विक्रय केंद्रों पर आलू का बीज पहुंचा दिया जाएगा। आलू की बिजाई का समय नजदीक आते ही किसानों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 10 ब्लॉकों से कृषि विभाग को उच्च गुणवत्ता वाले आलू के बीज की कुल 262 क्विंटल मांग प्राप्त हुई है। विभाग ने किसानों की मांग को समय पर पूरा करने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।
किसानों को किफायती दरों पर बीज उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस बार आलू के बीज का मूल्य 32 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मंडी जिले में किसान आगामी 15 दिसंबर तक आलू की बिजाई कर सकते हैं। समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होने से किसानों को निर्धारित अवधि में बुवाई करने और बेहतर पैदावार हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में आलू की खेती प्रमुख नगदी फसलों में शामिल है। जिले में लगभग 1,360 हेक्टेयर भूमि पर आलू का उत्पादन किया जाता है। सुंदरनगर, बालीचौकी, गोपालपुर, द्रंग, कटौला, मंडी सदर, धर्मपुर, बलद्वाड़ा, सज्याओ, चच्योट और लडभड़ोल सहित विभिन्न पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में किसान बड़े स्तर पर आलू की खेती करते हैं। जिले की जलवायु आलू उत्पादन के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में यह फसल स्थानीय किसानों की आय और आजीविका का भी महत्वपूर्ण आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
किसानों को समय पर और किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। जिले के 10 ब्लॉकों से 262 क्विंटल आलू के बीज की मांग प्राप्त हुई है। इसे आगामी दो दिनों में सभी अधिकृत विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। किसान 15 दिसंबर तक आलू की बिजाई कर सकते हैं। -डॉ. रामचंद्र चौधरी, उपनिदेशक, कृषि विभाग, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed