Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Flaws in electronic devices will become technical strengths.

Mandi News: इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खामियां बनेंगी तकनीकी ताकत

Tue, 17 Nov 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Flaws in electronic devices will become technical strengths.
आईआईटी मंडी के शोध ने दिखाई नई राह
विज्ञापन

अति-पतली सामग्री की दरारों और परमाणु के खाली स्थानों से एक ही उपकरण में संभव हुईं कई तरह की स्विचिंग प्रक्रियाएं
शोध प्रतिष्ठित शोध पत्रिका एडवांस्ड फंक्शनल मैटेरियल्स में प्रकाशित

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में दरारों और संरचनात्मक खामियों को आमतौर पर कमजोरी माना जाता है लेकिन आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने इन्हीं खामियों के उपयोग से नई तकनीकी संभावनाएं तलाश की हैं। शोधकर्ताओं ने अति-पतली सामग्री में मौजूद सूक्ष्म दरारों और परमाणुओं के रिक्त स्थानों का इस्तेमाल कर एक ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में दो अलग-अलग प्रकार की स्विचिंग प्रक्रियाएं विकसित करने की क्षमता प्रदर्शित की है। इस खोज से ऐसे मेमोरी उपकरणों के विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं, जो कम बिजली खर्च करके मानव मस्तिष्क की तरह सूचनाओं का संग्रहण और प्रसंस्करण कर सकेंगे।
आईआईटी मंडी के प्रो. विश्वनाथ बालकृष्णन के नेतृत्व में अंजलि शर्मा, यदु चंद्रन और भूमित लुहार की शोध टीम ने टंगस्टन डाइसल्फाइड नामक परमाणु स्तर पर बेहद पतली सामग्री का अध्ययन किया। टीम ने यह समझने का प्रयास किया कि इस सामग्री में मौजूद सूक्ष्म दरारें और सल्फर परमाणुओं के रिक्त स्थान विद्युत प्रवाह को किस तरह प्रभावित करते हैं। यह शोध प्रतिष्ठित शोध पत्रिका एडवांस्ड फंक्शनल मैटेरियल्स में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

अध्ययन में पाया गया कि सामग्री में मौजूद दरारों और परमाणुओं के रिक्त स्थान विद्युत प्रवाह के लिए सूक्ष्म मार्ग तैयार करते हैं। इससे एक प्रकार की स्विचिंग प्रक्रिया संभव होती है। वहीं, सामग्री और धातु के संपर्क वाले हिस्से में विद्युत आवेशों के फंसने और ऊर्जा अवरोध में बदलाव के कारण दूसरी तरह की स्विचिंग प्रक्रिया विकसित होती है। इन दोनों प्रक्रियाओं के संयोजन से एक ही उपकरण में विद्युत चालकता को धीरे-धीरे बदलने के साथ-साथ अचानक डिजिटल स्विचिंग की क्षमता भी प्रदर्शित हुई। इस तकनीक की एक और खासियत यह है कि यह बहुत कम विद्युत धारा पर भी काम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्तिष्क की तरह काम करेंगे स्मार्ट उपकरण
इस शोध का संबंध न्यूरोमॉर्फिक कंप्यूटिंग से है। मानव मस्तिष्क में न्यूरॉन विद्युत संकेतों के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं, जबकि सिनैप्स तंत्रिका कोशिकाओं के बीच संपर्क की क्षमता को मजबूत या कमजोर बनाते हैं। वैज्ञानिक इसी जैविक प्रक्रिया की नकल करने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

आईआईटी मंडी का यह शोध कृत्रिम न्यूरॉन और सिनैप्स आधारित तकनीक के विकास में मददगार हो सकता है। भविष्य में इसका इस्तेमाल स्मार्ट सेंसर, स्वास्थ्य निगरानी उपकरणों, रोबोटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में किया जा सकता है। ऐसे उपकरण आसपास से मिलने वाली सूचनाओं का विश्लेषण स्थानीय स्तर पर ही कर सकेंगे। इससे हर छोटी जानकारी के प्रसंस्करण के लिए दूर स्थित सर्वर पर निर्भरता कम होगी।

व्यावसायिक उपयोग से पहले चुनौतियां
इस तकनीक को आम उपयोग तक पहुंचाने के लिए अभी कई चुनौतियों पर काम करना होगा। इनमें सामग्री को ऑक्सीकरण से बचाना, उपकरणों की स्थिरता सुनिश्चित करना और बड़े पैमाने पर एकसमान गुणवत्ता के साथ उनका निर्माण करना शामिल है। इसके बावजूद यह शोध दर्शाता है कि नियंत्रित तरीके से इस्तेमाल किए जाने पर संरचनात्मक खामियां भी भविष्य के छोटे, स्मार्ट और ऊर्जा-कुशल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की ताकत बन सकती हैं। -प्रो. विश्वनाथ बालकृष्णन, आईआईटी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed