{"_id":"677fb29e023155c0b001139f","slug":"republic-day-celebrations-will-be-celebrated-at-ramlila-maidan-mandi-news-c-90-1-ssml1025-144923-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रामलीला मैदान में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रामलीला मैदान में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 10 Jan 2025 04:55 AM IST
Link Copied
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में एसडीएम जोगिंद्रनगर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वे पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों के भव्य मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, महिला मंडलों की ओर से देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वीरवार को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और गैर सरकारी संस्थाओं, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने चर्चा की। स्थानीय नगर परिषद को समारोह के दौरान समुचित सफाई एवं बैठने की समुचित व्यवस्था, जबकि बिजली बोर्ड, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को समारोह के बेहतर संचालक के लिए उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार प्रोबेशनर प्रिंस धीमान, सहायक अभियंता रमेश कुमार, पार्षद प्यार सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी चंदन वीर सिंह, सचिव व्यापार मंडल सतवीर शर्मा और अन्य मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।