फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1,500 NCC cadets from across the state are marching at Basa College.

Mandi News: बासा कॉलेज में एनसीसी के प्रदेशभर से 1500 कैडेट कर रहे कदमताल

Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
1,500 NCC cadets from across the state are marching at Basa College.
सैन्य प्रशिक्षण के साथ प्री-आरडीसी और वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा में एनसीसी प्री-गणतंत्र दिवस (प्री-आरडीसी) चयन एवं वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के करीब 55 शिक्षण संस्थानों के लगभग 1,500 कैडेट तीन चरणों में आयोजित इस शिविर में कदमताल कर रहे हैं।

शिविर के दौरान कैडेटों को सुबह से ही कड़े अनुशासन के बीच ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण और विभिन्न सैन्य गतिविधियों का अभ्यास करवाया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और शारीरिक दक्षता का विकास करना है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस परेड (आरडीसी) के लिए चयन के लिए कैडेटों की प्रतिभा और प्रदर्शन का भी आकलन किया जा रहा है। शिविर का संचालन 2 एचपी एनसीसी बटालियन, मंडी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक मुखर्जी, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वेद भूषण खानोरिया, सूबेदार मेजर श्याम लाल और सूबेदार संजय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed