फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PM SVANidhi transforms the fortunes of street vendors in Mandi.

Mandi News: पीएम स्वनिधि से बदली मंडी के रेहड़ी-फड़ी धारकों की तकदीर

Sun, 27 Sep 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
PM SVANidhi transforms the fortunes of street vendors in Mandi.
जिले के 554 वेंडर्स को मिला वित्तीय सहारा, तीन किस्तों में लोन वितरित
विज्ञापन

स्वनिधि से समृद्धि योजना से संवरा कारोबार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जुड़े स्ट्रीट वेंडर्स
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना जिला मंडी में रेहड़ी-फड़ी और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले के शहरी निकायों में इस योजना से तीन किस्तों के माध्यम से बिना किसी गारंटी के आसान ऋण उपलब्ध करवाया गया है।
पहली किस्त 15,000 रुपये के तहत जिले भर से प्राप्त 560 आवेदनों में से 554 वेंडर्स को ऋण स्वीकृत कर राशि वितरित कर दी गई है। इनमें से सबसे अधिक नगर निगम मंडी में 257 वेंडर्स को लाभ मिला है। इसके अलावा सुंदरनगर में 118, नेरचौक में 54, सरकाघाट में 43, जोगिंद्रनगर में 31, करसोग में 27 और रिवालसर में 24 वेंडर्स को प्रथम किस्त का ऋण मिला है।
विज्ञापन


ऋण चुकाने के बाद दूसरी किस्त 25,000 रुपये के तहत जिले में कुल 367 वेंडर्स को लोन वितरित किया जा चुका है जिसमें नगर निगम मंडी के 188 वेंडर शामिल हैं। वहीं तीसरी किस्त 50,000 रुपये के रूप में जिले के 233 पात्र वेंडर्स को उच्च ऋण सहायता दी गई है जिसमें मंडी शहर के 125 कारोबारी लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

नगर निगम मंडी की ओर से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत क्षेत्र के हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा हैं। इसके लिए कोई भी पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स या स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। -डॉ. मदन कुमार, आयुक्त नगर निगम मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed