{"_id":"6782ad5b78e383d1370ce827","slug":"market-decorated-in-peanuts-and-rewari-on-lohri-festival-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145108-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोहड़ी पर्व पर मूंगफली-रेवड़ी में सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोहड़ी पर्व पर मूंगफली-रेवड़ी में सजे बाजार
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:11 AM IST
Link Copied
जोगिंद्रनगर में लोगों ने शुरू की खरीदारी, जुट रही भीड़ संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा/जोगिंद्रनगर (मंडी)। मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाए जाने वाले लोहड़ी पर्व के लिए बाजार सज गए हैं। बाजारों में मूंगफली, गजक, रेवड़ी के अलावा देसी घी और ड्राईफ्रूट से तैयार खाद्य सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ जुट रही है। मूंगफली बाजार में 100 से 140 रुपये प्रति किलो मिल रही है। गजक प्रति पैकेट बीस रुपये से दो सौ रुपये तक, गुड़ की रेवड़ी 40 रुपये से लेकर सौ रुपये प्रति किलो, मटका रेवड़ी 80 रुपये प्रति पैकेट और सफेद तिल से बनी रेवड़ी 150 रुपये प्रति पैकेट बिक रही है। मकर संक्रांति में परोसी जाने वाली खिचड़ी में जायका लाने वाला देसी घी 600 रुपये से लेकर 650 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ड्राईफ्रूट 800 रुपये से एक हजार रुपये प्रति किलो मौजूद हैं। इनमें काजू, बादाम के अलावा किशमिश, नारियल और पिस्ता भी शामिल हैं। पंजाब की तर्ज पर लोहड़ी पर्व के नजदीक आते ही बच्चों और युवाओं में पतंग उड़ाने का खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। 50, 100 और दो सौ रुपये तक में पतंग मिल रही हैं। पतंग विक्रेता सन्नी ने बताया कि लोहड़ी पर्व के समीप आते ही छोटे बच्चों ने पतंग उड़ाना शुरू कर दिया है। 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व देश और प्रदेशभर में मनाया जाएगा। कारोबारी तिलक बहल, अनूप सूद, विनोद, राजीव आदि ने बताया कि ग्राहकों ने लोहड़ी पर्व की खूब खरीदारी की है। बस अड्डा परिसर, सरकाघाट सड़क के इर्द-गिर्द मिठाई की मुख्य दुकानों में भी लोहड़ी पर्व को लेकर तैयार देसी घी से निर्मित मिठाइयों और मूंगफली, रेवड़ी की दुकानों में भी लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।