फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Digital arrest: 50 bank accounts frozen in Rs 6 lakh fraud case

Mandi News: डिजिटल अरेस्ट कर छह लाख की ठगी के मामले में 50 बैंक खाते फ्रीज

Sun, 20 Sep 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Digital arrest: 50 bank accounts frozen in Rs 6 lakh fraud case
अब खाताधारकों से होगी पूछताछ, सेवानिवृत्त नायब सूबेदार को बनाया था निशाना
विज्ञापन

झांसे में आकर पीड़ित ने वरिष्ठ नागरिक योजना तक तुड़वा दी
जमीन और संपत्ति का ब्योरा मांगा तो हुआ संदेह
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में सेवानिवृत्त नायब सूबेदार को डिजिटल अरेस्ट कर छह लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से 50 बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम 50 से अधिक बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। अब पुलिस संबंधित बैंकों से खातों और लेनदेन का ब्योरा तलब करेगी। जिन खातों में ठगी की रकम पहुंची है, उनके खाताधारकों से भी पूछताछ की जाएगी।
67 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक को साइबर ठगों ने पुलिस और आरबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट किया था। ठगों ने उन्हें बताया कि महाराष्ट्र के पंचवटी स्थित केनरा बैंक में उनके नाम से एक खाता खुला है और उसमें करीब ढाई करोड़ रुपये की फंडिंग हुई है। इसके बाद ठगों ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने और किसी से संपर्क नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही, हर दो घंटे में फोन पर अपनी स्थिति बताने को कहा। ठगों ने जांच के नाम पर छह लाख रुपये आरबीआई को भेजने का दबाव बनाया। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने वरिष्ठ नागरिक योजना तक तुड़वा दी और रकम खाते में जमा करने के बाद ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

अगले दिन जब ठगों ने पीड़ित से जमीन और संपत्ति का ब्योरा मांगना शुरू किया तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। अब पुलिस ठगी की रकम के लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। साथ ही, फ्रीज किए गए बैंक खातों के खाताधारकों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed