{"_id":"6b0b1130c5e4b483890cc1d5","slug":"divyansh-emerges-as-the-winner-in-table-tennis-kullu-news-c-89-1-ssml1012-193086-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टेबल टेनिस में दिव्यांश बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टेबल टेनिस में दिव्यांश बने विजेता
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। प्राचार्य अनिता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आयुषी ने प्रथम, कनक ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस के पुरुष एकल वर्ग में दिव्यांश विजेता और करण उपविजेता रहे। महिला एकल वर्ग में ज्योति ने पहला और सुहानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष युगल वर्ग में दिव्यांश और मानवजीत मंगल की जोड़ी विजेता बनी।
कैरम के पुरुष युगल वर्ग में दिलीप चंद और आकाश ने बाजी मारी, जबकि महिला युगल का खिताब ज्योति और सुहानी ने अपने नाम किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कार्तिक और सुशीला विजेता रहे। वहीं, रस्साकशी के छात्र और छात्रा वर्ग में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम में सुरिंदर कुमार, मनोज कुमार, अक्षय कुमार, माया देवी और सालिक राम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। संवाद