{"_id":"6b0b11066f936e39660612a9","slug":"kd-star-school-annual-function-meritorious-students-honoured-kullu-news-c-89-1-ssml1012-193061-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केडी स्टार स्कूल का वार्षिक समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केडी स्टार स्कूल का वार्षिक समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
कुल्लू। केडी स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाशिंग का आठवां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह कुल्लू के अटल सदन में आयोजित किया गया। समारोह में जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए), फरीदाबाद के पूर्व कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका और कुल्लवी नाटी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर परिश्रम करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। समारोह में शैक्षणिक और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जेईई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नितिन, नितीश, सोहम, पूर्वांशी, शिवांश तनेजा, अभय ठाकुर, शिवांश नेगी और राकेश ठाकुर को सम्मान मिला। वहीं, नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली तेंजिन यांगडॉन को भी सम्मानित किया गया। अरमान ठाकुर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका, कव्वाली, वन-एक्ट प्ले और भारतीय त्योहारों की झलक ने देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया। इसके अलावा रेट्रो, सेमी-क्लासिकल, फैशन शो, वेस्टर्न और बॉलीवुड फ्यूजन डांस की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता को भी सराहा गया। प्रधानाचार्य राजिंदर सिंह ने समारोह में पहुंचे अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। संवाद