{"_id":"6acb6a4f7a78f056b9052896","slug":"video-rohtang-shinkula-pass-snowfall-darcha-shinkula-road-closed-october-2026-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, रोहतांग और शिंकुला दर्रे में बर्फबारी, लाहौल-कुल्लू में बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, रोहतांग और शिंकुला दर्रे में बर्फबारी, लाहौल-कुल्लू में बढ़ी ठंड
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:21 PM IST
Link Copied
सर्दी की आहट के बीच हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम खराब बना रहा और आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद रोहतांग और शिंकुला दर्रे सहित ऊंची पहाड़ियों पर रुक-रुककर बर्फ के फाहे गिरते रहे।
बर्फबारी के चलते दारचा-शिंकुला मार्ग को दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। वहीं, कुल्लू और मनाली में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से कुल्लू से लेकर लाहौल-स्पीति तक तापमान में गिरावट महसूस की गई और ठंड बढ़ गई।
उधर, बारिश के कारण लारजी-सैंज मार्ग पर पागलनाला में मलबा आ गया, जिससे सड़क पर यातायात घंटों तक बाधित रहा। मौसम के बदले मिजाज का असर पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही पर भी पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।