Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
VIDEO : Manoj became the president of Municipal Council Manali, Sunita was elected unopposed as the vice president
{"_id":"67497e47316ec885160c95fd","slug":"video-manoj-became-the-president-of-municipal-council-manali-sunita-was-elected-unopposed-as-the-vice-president","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पर्ची से मनोज लारजे बने नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष, सुनीता निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पर्ची से मनोज लारजे बने नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष, सुनीता निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित
नगर परिषद मनाली में 81 दिन के सियासी ड्रामे से पर्दा उठ गया है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित मनोज लारजे अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कांग्रेस समर्थित सुनीता शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। शुक्रवार को हुई बैठक में सभी सात पार्षदों के अलावा स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी भाग लिया। भाजपा की तरफ से मनोज कुमार और कांग्रेस की ओर से नवीन तंवर ने नामांकन भरा। वोटिंग के बाद दोनों तरफ में चार-चार मत पड़े। मामला बराबरी का होने पर चुनाव अधिकारी ने पर्ची डाली। इसमें भाजपा के मनोज कुमार ने बाजी मारी। उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ सुनीता ने ही नामांकन भरा और वह निर्विरोध चुनी गईं। पत्रकारों से बातचीत में मनोज ने कहा कि आखिर सचाई की ही जीत हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीति के चलते मनाली नप का चुनाव टालने की बार-बार कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि मनाली के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे है और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मनाली के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।