Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Salutations to Bhagwan Birsa Munda; honoring the talents of Lahaul.

Kullu News: भगवान बिरसा मुंडा को नमन, लाहौल की प्रतिभाओं का सम्मान

Sun, 15 Nov 2026 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Salutations to Bhagwan Birsa Munda; honoring the talents of Lahaul.
केलांग में उपलब्धियों के उत्सव में दिखी लाहौल की संस्कृति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय केलांग के संग्रहालय में लाहौल की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जनजातीय समाज की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में जहां पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार ने किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तहसीलदार विकास कुमार ने अश्वनी कुमार को लाहौली टोपी और खतक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक लाहौली राग की प्रस्तुति से हुई। अपर केलांग स्वयं सहायता समूह और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के प्रतिभागियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक मॉडलिंग के माध्यम से स्थानीय परिधानों और परंपराओं को प्रदर्शित किया। अश्वनी कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का स्वाभिमान, साहस और एकता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने लाहौल-स्पीति की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर कुराश खेल में उपलब्धि हासिल करने वाली मड़ग्रां की छात्रा आशा को विशेष रूप से सराहा गया। भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शांशा के छात्र ऋषिक और टेबल टेनिस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले गोंधला के विद्यार्थी भी सम्मानित किए गए। वहीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले सभी प्रतिभागियों को अश्वनी कुमार ने प्रशंसा पत्र प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed