{"_id":"6b06a05e8611abda4309465a","slug":"video-kullu-police-ki-pathshala-drug-and-cyber-fraud-awareness-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में ‘पुलिस की पाठशाला’: विद्यार्थियों को नशे और साइबर ठगी के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में ‘पुलिस की पाठशाला’: विद्यार्थियों को नशे और साइबर ठगी के प्रति किया जागरूक
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:16 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय के गांधीनगर स्थित लॉरेल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को अमर उजाला की ओर से ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल्लू पुलिस के साइबर सेल विशेषज्ञ सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाले लालच भरे संदेशों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी के तरीकों को भी समझाया और विद्यार्थियों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी।
सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और इसकी तस्करी से युवा पीढ़ी व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का भविष्य खराब नहीं करता, बल्कि इसका असर उसके परिवार और पूरे समाज पर पड़ता है।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद तथा सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे साइबर अपराध और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से ही इन सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।