Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 10-year-old girl molested in a park

दिल्ली के पार्क में बच्ची से दुष्कर्म: चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस के हवाले; करने वाला था हत्या

Fri, 27 Nov 2026 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 03:06 AM IST
सार

च्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Delhi: 10-year-old girl molested in a park
demo - फोटो : AI

विस्तार

भारत नगर के पार्क में सुनसान जगह पर 10 साल की बच्ची को अकेला पाकर एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने की फिराक में था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची परिजनों के साथ भारत नगर में रहती है। वह इलाके में स्थित निजी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वह घर पहुंची और कुछ दूर मामा के घर जाने के लिए निकली। थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बच्ची ने बताया कि मामा के घर जाने के लिए वह इस्माइल खां पार्क से गुजर रही थी, तभी नशे में धुत आरोपी ने उसे पकड़कर सुनसान जगह पर खींच लिया और वहां दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर पार्क में घूम रहे लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सात साल पहले भी एक बच्ची से किया था दुष्कर्म, कुछ माह पहले जेल से निकला 
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपी ने सात साल पहले स्वरूप नगर में भी एक बच्ची से दुष्कर्म किया था। इस मामले में उसे सात साल की सजा हुई थी। कुछ माह पहले ही वह जेल से निकला था। जेल से निकलने के बाद चंद्रावल में रहने वाले आरोपी के परिजनों ने उसे अपने साथ रहने से मना कर दिया था। उसके बाद से वह आवारागर्दों की तरह विभिन्न इलाके में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में 24 घंटे तैनात रहते हैं गार्ड : डीडीए
भारत नगर के पार्क में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में दिल्ली विकास प्राधिकरण ने प्रतिक्रिया दी है। डीडीए का दावा है कि पार्क में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सक्रियता दिखाकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

डीडीए ने दावा किया कि करीब 22.80 एकड़ में फैले इस पार्क में आगंतुकों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पार्क में 47 लाइटें चालू हालत में हैं। चारदीवारी, प्रवेश और निकास के लिए गेट तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता संबंधी बोर्ड भी लगाए गए हैं। पार्क में 24 घंटे छह सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। प्रत्येक शिफ्ट में दो गार्ड ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं। 

डीडीए ने बताया कि पार्क में आने वाले लोगों की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाता है। पार्कों में सुरक्षित माहौल बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। इस मामले में जांच और आगे की कार्रवाई के लिए डीडीए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है। 

पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही : भारद्वाज
भारत नगर थाना क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इलाके में नशे का कारोबार और नशेड़ियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बच्ची घर के पास पार्क से गुजर रही थी, तभी नशे के आदी एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या की कोशिश भी की।


हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से बच्ची की जान बच गई। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भरत नगर के एसएचओ ने पहले एक वीडियो में कहा था कि नशा तस्करों की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आने पर उन्हें छोड़ना पड़ता है। उन्होंने उपराज्यपाल से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय पर लगे इन आरोपों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने इलाके में पहले हुई हत्या का हवाला देते हुए पार्कों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed