{"_id":"6ad8ad36e3278a7ce105f195","slug":"video-international-kullu-dussehra-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा से देव महाकुंभ का आगाज, उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा से देव महाकुंभ का आगाज, उमड़ा जनसैलाब
देव आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के महासंगम अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ बुधवार को भव्य रथयात्रा के साथ हुआ। शाम करीब 4:22 बजे भगवान रघुनाथ रथ मैदान पहुंचे। इसके बाद करीब 5:14 बजे भगवान रामचंद्र के जयघोष के साथ आरंभ हुई रथयात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान रघुनाथ का रथ निकलते ही कुल्लू घाटी ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंगा, शहनाई की स्वर लहरियों के साथ जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठी। पिछले साल के मुकाबले इस बार रथ यात्रा 40 मिनट देरी से शुरू हुई ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 21 से 27 अक्तूबर तक चलने वाले देव महाकुंभ में बड़ी संख्या में देवी-देवताओं ने ढालपुर मैदान में डेरा डाल दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।