{"_id":"6ae71d5949803158900e7a9c","slug":"video-fire-breaks-out-at-dhaba-in-dhalpur-kullu-three-temporary-shops-damaged-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के ढालपुर में ढाबे में भड़की आग, मेले के बीच मची अफरा-तफरी; तीन अस्थायी दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू के ढालपुर में ढाबे में भड़की आग, मेले के बीच मची अफरा-तफरी; तीन अस्थायी दुकानें जलीं
जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर स्थित खेल मैदान में लगे मेले के दौरान एक ढाबे में अचानक आग भड़क उठी। अपराह्न बाद हुई इस घटना से मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि ढालपुर खेल मैदान में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की तरफ एक ढाबे में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया।
उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से तीन अस्थायी दुकानें जल गई हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।