फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Maurya stated: The BJP will cross the 300-seat mark in 2027; Rahul will not become Prime Minister and A

केशव मौर्य बोले : 2027 में 300 पार करेगी भाजपा, 30 साल तक राहुल प्रधानमंत्री और अखिलेश मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे

Sun, 01 Nov 2026 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Nov 2026 05:42 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और सपा पर बांटो और राज करो की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए 2027 और 2029 के चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला।

विज्ञापन
Keshav Maurya stated: The BJP will cross the 300-seat mark in 2027; Rahul will not become Prime Minister and A
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बांटो और राज करो की साजिश दोनों दल कर रहे हैं। भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। 2029 में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि अगले 30 साल तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

विज्ञापन

उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को फ्लॉप बताते हुए कहा कि वहां सत्ता परिवर्तन और सत्ता की अदला-बदली की बातें करने वालों को जनता का समर्थन नहीं मिला। सरदार पटेल का वोट चोरी किए जाने और इंदिरा गांधी के समय राजनारायण का वोट चोरी होने का भी उन्होंने जिक्र किया।

विज्ञापन

केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतती है। पार्टी न तो वोट चोरी करती है और न ही कभी ऐसा करेगी। जनता कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह एक महीने के भीतर राजनीतिक रूप से दिखाई देना बंद कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के निर्माण में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जांच एजेंसी की कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed