{"_id":"677eac246d2175f57c0757ac","slug":"bus-facility-available-from-kullu-to-aiims-bilaspur-kullu-news-c-89-1-klu1001-138697-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू से एम्स बिलासपुर के लिए मिले बस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू से एम्स बिलासपुर के लिए मिले बस सुविधा
डीडीएम से मिला कार सेवा दल का प्रतिनिधिमंडल संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। जिले से मरीजों को एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सुविधा मिले, इसके लिए कार सेवा दल संस्था आगे आई है। कार सेवा दल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एचआरटीसी के डीडीएम देवेंद्र नारंग से मिला। उन्होंने गरीब मरीजों को एम्स बिलासपुर जाने में आ रही समस्या के बारे में बताया। कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि कुछ स्वास्थ्य संबंधी विशेष विशेषज्ञ हिमाचल के एम्स बिलासपुर में महीने में दो-तीन बार या हफ्ते में एक बार बैठते हैं। इनके पास उपचार करवाने के लिए मरीजों को बिलासपुर से घूमकर एम्स के लिए जाना पड़ता है। समय-समय पर आने-जाने के लिए बस की सुविधा नहीं है। इलाज के लिए गए मरीजों को कई बार आने-जाने की असुविधा के कारण अस्पताल में पर्ची लेट बनती है। कई बार मरीजों और उनके साथ गए तीमारदारों को वहां रुकना भी पड़ता है। इसलिए कुल्लू से सीधे एम्स अस्पताल बिलासपुर से आने-जाने के लिए बस सुविधा दी जाए। एचआरटीसी के डीडीएम देवेंद्र नारंग ने कहा कि सुबह बिलासपुर होकर जाने वाली बसें हैं, उनका रूट वाया एम्स अस्पताल बिलासपुर होकर किया जाएगा। संवाद --
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।