{"_id":"699328e1b5f77c8d980ebaea","slug":"video-raja-ka-talab-sonu-pehlwan-and-rinkus-fight-ends-in-a-draw-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजा का तालाब: सोनू पहलवान और रिंकू का मुकाबला बराबरी पर छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा का तालाब: सोनू पहलवान और रिंकू का मुकाबला बराबरी पर छूटा
फतेहपुर उपमंडल के कस्बा रैहन में स्थित श्रीश्री सिद्ध बाबा राजा राम जी महाराज का ऐतिहासिक वार्षिक छिंज मेला सोमवार को धूमधाम से संपन्न हुआ । मंदिर के प्रांगण में बने अखाड़े में हुए कुश्ती के मुकाबलों में प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली का फाइनल सोनू पहलवान लंबानाल नूरपुर और रिंकू पहलवान होशियारपुर के बीच हुआ। इसमें कड़ी मशक्कत के बाद भी हार-जीत का फैसला न हो सका और उक्त बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने दोनों पहलवानों को दस-दस हजार रुपये का नकद इनाम दिया। छोटी माली का मुकाबला मंगू पहलवान राजा का तालाब और जग्गा पहलवान तोकी के बीच हुआ, इसमें मंगू पहलवान विजेता रहा। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने विजेता पहलवान को एक बलटोही के साथ दो हजार रुपये और उपविजेता पहलवान को 1100 रुपये का नकद इनाम दिया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।