{"_id":"6b02f724c77643b8ed027910","slug":"massive-fire-breaks-out-in-kangal-and-aahar-beats-of-kotgarh-in-himachal-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कोटगढ़ की कांगल और आहार बीट में लगी भीषण आग, लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख, काबू पाने की कोशिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कोटगढ़ की कांगल और आहार बीट में लगी भीषण आग, लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख, काबू पाने की कोशिश जारी
Sun, 22 Nov 2026 07:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 22 Nov 2026 07:37 PM IST
सार
वन मंडल कोटगढ़ के अंतर्गत आने वाली कांगल और आहार बीट में लगी भीषण आग से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वन मंडल कोटगढ़ के अंतर्गत आने वाली कांगल और आहार बीट में लगी भीषण आग से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने अग्निशमन विभाग की मदद ली और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आहार बीट की बीट गार्ड कुसुम शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि, कुछ हिस्सों में आग दोबारा भड़क उठी है। वहीं, कांगल बीट में आग ने अभी भी विकराल रूप धारण किया हुआ है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं। इससे क्षेत्र की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
