Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   malana village fire three storey house 13 rooms burnt kullu himachal

कुल्लू के मलाणा में भीषण आग: तीन मंजिला 13 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sun, 22 Nov 2026 10:42 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

कुल्लू के ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात करीब 12 बजे तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 13 कमरों वाला पूरा मकान जलकर राख हो गया और घर का सामान भी नहीं बचाया जा सका। 

विज्ञापन
malana village fire three storey house 13 rooms burnt kullu himachal
मलाणा गांव में रात करीब 12 बजे मकान में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात आग ने एक परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। करीब रात 12 बजे तीन मंजिला मकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और 13 कमरों वाला मकान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन




आग दिले राम के मकान में लगी। घटना के समय आग इतनी तेजी से फैली कि घर के भीतर रखा सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिल पाया। ग्रामीणों के अनुसार आग की लपटें उठते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की भयावहता के चलते मकान को बचाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते राख हो गया पूरा मकान
तीन मंजिला मकान में कुल 13 कमरे थे। आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते मकान जलकर राख हो गया। घर में रखा सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अन्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग तेजी से फैलने के कारण कोई सामान सुरक्षित नहीं बचाया जा सका। मकान को भारी नुकसान पहुंचा है और परिवार के सामने अब रहने तथा जरूरी सामान की व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय रहते बाहर निकले सभी लोग
इस भीषण अग्निकांड के बीच राहत की बात यह रही कि मकान में रह रहे सभी लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड के बाद गांव में नुकसान को लेकर चिंता का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed