Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather forecast dry weather no warning till november 28

हिमाचल में 28 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क: बारिश-बर्फबारी की संभावना नहीं, सभी जिलों में कोई चेतावनी नहीं

Sun, 22 Nov 2026 03:45 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 28 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव नहीं होंगे, जबकि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

विज्ञापन
himachal weather forecast dry weather no warning till november 28
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। कई स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान -5 से 7 डिग्री, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 3 से 15 डिग्री और निचले पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में 6 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन


कुछ स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 10 से 13 डिग्री, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 19 से 24 डिग्री और निचले पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में 20 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। समौसम विभाग के अनुसार आज सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में -4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीते दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सात दिनों तक कोई मौसम चेतावनी नहीं
मौसम विभाग ने 22 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। आगामी सात दिनों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए भी अगले पांच दिनों तक कोई चेतावनी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed