{"_id":"6a9eba18f6c491b0f701c54c","slug":"video-dharamshala-yadvinder-goma-says-himachal-ranks-first-in-the-country-in-the-jica-project-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: यादविंद्र गोमा बोले- जायका प्रोजेक्ट में हिमाचल देश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: यादविंद्र गोमा बोले- जायका प्रोजेक्ट में हिमाचल देश में नंबर वन
जायका की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन पर पत्रकारों से बातचीत में यादविंद्र गोमा ने कहा कि पूरे देश में जहां-जहां जायका काम कर रहा है, उसमें हिमाचल प्रदेश नंबर वन स्थान पर है। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत कुल्लू से जायका के नेशनल कोऑर्डिनेटर ने की थी। इसमें प्रदेश भर के किसानों, बागवानों और स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की प्रगति और आ रही कमियों व दिक्कतों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में वन विभाग के संजय सूद और पंजाब से आए अधिकारी शर्मा भी मौजूद रहे। कर्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऋण का विषय अलग है। जायका का मुख्य मकसद किसानों और बागवानों को आजीविका का अधिकार के तहत सीधा फायदा पहुंचाना है। यह प्रोजेक्ट 2026 में पूरा होने जा रहा है और सरकार इसे आगे बढ़ाने व नए क्षेत्रों को जोड़ने के लिए प्रयासरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।