फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Durgela School's team defeated Rehlu in Kho-Kho.

Kangra News: खो-खो में दुर्गेला स्कूल की टीम ने रेहलु को हराया

Sun, 13 Sep 2026 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 13 Sep 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
Durgela School's team defeated Rehlu in Kho-Kho.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला में शाहपुर जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता क
रैत (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला में शनिवार को शाहपुर जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खो-खो में दुर्गेला स्कूल ने रेहलु स्कूल को हराया।
विज्ञापन

कबड्डी में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने कनौल स्कूल को पराजित किया। वॉलीबाल में रैत स्कूल ने कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल को हराया। बैडमिंटन में लंज स्कूल ने लपियाना, दरिणी ने परगोड़ और शाहपुर ने रजोल को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शाहपुर जोन के 22 स्कूलों के 357 स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इससे पहले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए चंबी खेल मैदान को विकसित किया जा रहा है, जिस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
केवल पठानिया ने दुर्गेला स्कूल में दो शौचालयों के निर्माण और प्राथमिक विद्यालय के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा भी की। प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा अजय समयाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, प्रधानाचार्य शमशेर भारती, प्रधानाचार्य भाग सिंह, प्रधानाचार्य पवन कुमार, प्रधानाचार्य अजय और मुख्याध्यापक पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed