{"_id":"6a96b50d85f4606c510ef196","slug":"video-bjp-organizational-secretary-siddharthan-to-visit-jwalamukhi-on-september-6-preparations-for-the-2027-elections-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"kangra: 6 सितंबर को ज्वालामुखी पहुंचेंगे भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, 2027 के चुनाव की तैयारियों पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kangra: 6 सितंबर को ज्वालामुखी पहुंचेंगे भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, 2027 के चुनाव की तैयारियों पर होगा मंथन
भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन के 6 सितंबर को ज्वालामुखी आगमन को लेकर भाजपा मंडल ज्वालामुखी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा मंडल की बैठक पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र रवि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष सरोज कुमारी, रामस्वरूप शर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, जोन प्रभारी, ग्राम केंद्र प्रमुख और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन मंत्री के स्वागत कार्यक्रम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को अब करीब एक वर्ष का समय शेष रह गया है, ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए बूथ स्तर तक कार्य करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 6 सितंबर को ज्वालामुखी पहुंचने वाले संगठन मंत्री सिद्धार्थन के कार्यक्रम को सफल बनाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।