फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Journey from Kachhiyari to Daulatpur to take 10 minutes starting next week.

Kangra News: अगले हफ्ते से कछियारी से दौलतपुर का सफर 10 मिनट में

Wed, 09 Sep 2026 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 09 Sep 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
Journey from Kachhiyari to Daulatpur to take 10 minutes starting next week.
कछियारी-भंगवार फोरलेन पर बन रहा पुल। -संवाद
कांगड़ा। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बार-बार हुए तकनीकी सर्वे के बाद मटौर-शिमला फोरलेन का रियूंद खड्ड पुल वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार हो गया है। इससे कछियारी से दौलतपुर का सफर 10 मिनट में तय हो जाएगा।
विज्ञापन

72 मीटर ऊंचे इस पुल को अगले सप्ताह मंगलवार तक शुरुआती दौर में एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। पहले हल्के वाहनों को पुल से आवाजाही की अनुमति होगी। करीब तीन सप्ताह बाद दोनों लेन खुलने के साथ पुल पर पूरी तरह यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुल के खुलने के साथ करीब 600 मीटर लंबी दौलतपुर सुरंग के एक छोर को रियूंद पुल तक फोरलेन से जोड़ दिया जाएगा। इससे करीब 11 किलोमीटर का सफर, जिसे अभी लगभग 35 मिनट लगते हैं, घटकर 10 से 11 मिनट रह जाएगा। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी और पुरानी सुरंग के खस्ताहाल रास्ते से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े ट्रकों के आने की मिलेगी सुविधा
फोरलेन के पुल के शुरू होने से ऑटोमोबाइल संस्थानों के बाहर खड़े वाहनों से लदे बड़े ट्रकों को भी पुराने सुरंग मार्ग पर सड़क के किनारे सामान उतारने की परेशानी से राहत मिलेगी। निजी और सरकारी बसों को पुरानी दौलतपुर सुरंग से भारी यातायात के बीच धीमी गति से गुजरने से भी छुटकारा मिलेगा। कांगड़ा शहर में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।
155 मीटर लंबा पुल
रियूंद खड्ड पर 155 मीटर लंबे पुल का निर्माण करीब दो वर्षों से प्रक्रिया में था। निर्माण कंपनी के अनुसार पुल को करीब एक वर्ष में तैयार किया गया है। अब एक्सपेंशन ज्वाइंट लगाने समेत अप्रोच का काम किया जा रहा है। जिले के सबसे ऊंचे इस पुल के दोनों तरफ राहगीरों के लिए फुटपाथ बनाए गए हैं। हर 28 मीटर की दूरी पर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके शुरू होने के साथ 1100 करोड़ रुपये के मटौर-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के कछियारी-भंगवार हिस्से का अधिकांश काम पूरा हो जाएगा।

ये होंगे फायदे
शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
पुरानी दौलतपुर सुरंग में यातायात का दबाव काफी कम होगा।
कांगड़ा शहर में ट्रैफिक का दबाव घटने की उम्मीद है।
फोरलेन से सफर अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

रियूंद खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में अप्रोच का काम किया जा रहा है। अगले सप्ताह से फोरलेन पुल को एक तरफा यातायात के लिए खोला जाएगा। इसके बाद दोनों लेन को भी आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। -धनंजय मिश्रा, साइट इंजीनियर, फोरलेन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed