{"_id":"6765531de6305323a90f9b18","slug":"armaan-aarti-won-gold-in-400-meter-race-kangra-news-c-95-1-kng1004-158824-2024-12-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चार सौ मीटर दौड़ में अरमान, आरती ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चार सौ मीटर दौड़ में अरमान, आरती ने जीता स्वर्ण
लंबागांव (कांगड़ा)। कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा मुख्यातिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता में 400, 200, 100 मीटर दौड़, लंबी और ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन, ताइक्वांडो, कबड्डी, वॉलीबाल आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में अरमान कटोच ने स्वर्ण पदक, सुधीर ने रजत और अक्षय ने कांस्य पदक जीता। वहीं, महिला वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आरती ने स्वर्ण, कनिका धीमान ने रजत और पलक ने कांस्य पदक हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।