फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Babak Club team emerged as the winner in volleyball.

पंजाब के ध्यानार्थ:::वॉलीबॉल में बाबक क्लब की टीम बनी विजेता

Thu, 29 Oct 2026 01:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Babak Club team emerged as the winner in volleyball.
इंदौरा (कांगड़ा)। मंड सनौर में साईं यूथ क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न हो गया। ओपन वर्ग के फाइनल में होशियारपुर जिले की बाबक क्लब की टीम विजेता बनी। एसएस कॉलेज दीनानगर की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन

उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। पारस को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
गांव स्तर के मुकाबलों में अबादगढ़ की टीम ने विजेता का खिताब जीता। विजेता टीम को 6200 रुपये की नकद राशि दी गई। नंगल भूर की टीम उपविजेता रही। उपविजेता टीम को 3100 रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

समापन समारोह में समाजसेवी शाम लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान बलवान सिंह, जयदीप राणा, रमेश पंजवाल, अरनी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एवं युवा नेता शुभम ठाकुर मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में साईं यूथ क्लब के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed