फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

करवा चौथ 2026: आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; हिमाचल प्रदेश के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार?

Thu, 29 Oct 2026 09:18 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 29 Oct 2026 09:18 AM IST
खास बातें

Karwa Chauth 2026 Puja Vidhi, Moonrise Time Updates in Hindi: सुहागिनों का महापर्व करवाचौथ आज 29 अक्तूबर 2026 को मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में शहरवार चंद्रोदय समय, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत की संपूर्ण विधि यहां जानें।
 

विज्ञापन
karwa chauth 2026 moon rise time today live karwa chauth ka chand kitne baje niklega himachal live blog
करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लाइव अपडेट

11:10 AM, 29-Oct-2026

करवाचौथ पर बदला मौसम

करवाचौथ पर्व पर जिला मुख्यालय नाहन में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से शहर में बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज और कल मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर बारिश का खतरा
मौसम के बिगड़ते मिजाज ने चौगान मैदान में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यदि तेज बारिश होती है, तो भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

करवाचौथ की खरीदारी पर भी पड़ सकता है असर
करवाचौथ के अवसर पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में बारिश होने पर बाजार का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। तेज बारिश से लोगों को खरीदारी के लिए घरों से निकलने में परेशानी हो सकती है, जिसका असर दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ सकता है।

आसमान पर टिकीं लोगों की नजरें
फिलहाल नाहन में मौसम के बदलाव के बीच लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हैं। सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद बारिश की आशंका बनी हुई है। यदि बारिश तेज होती है, तो करवाचौथ की तैयारियों और पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।
09:13 AM, 29-Oct-2026

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खुलेगा व्रत

करवा चौथ की परंपरा के अनुसार, चंद्रमा निकलने के बाद महिलाएं उन्हें अर्घ्य अर्पित करती हैं। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत पूरा किया जाता है। चूंकि अलग-अलग स्थानों पर चंद्रोदय का समय बदल सकता है, इसलिए स्थानीय समय का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
09:13 AM, 29-Oct-2026

करवा चौथ पर सरगी और पूजा का समय

शिमला के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल के अनुसार, चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:06 बजे शुरू होकर 29 अक्तूबर की रात 10:11 बजे तक रहेगी। बताई गई जानकारी के मुताबिक, सरगी ग्रहण करने का समय सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक है। वहीं, पूजा के लिए शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक का समय निर्धारित बताया गया है। करवा चौथ पर महिलाएं सुबह सरगी लेने के बाद व्रत रखती हैं। दिनभर पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है। शाम के समय करवा माता की पूजा और व्रत कथा सुनने की परंपरा निभाई जाती है।
09:12 AM, 29-Oct-2026

हिमाचल के इन शहरों में इस समय होंगे चंद्रमा के दर्शन

करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व होता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का अनुमानित समय इस प्रकार है:


कल्पा: रात 7:59 बजे

भुंतर: रात 8:02 बजे

केलांग: रात 8:02 बजे

शिमला: रात 8:04 बजे

सोलन: रात 8:05 बजे

नाहन: रात 8:05 बजे

सुंदरनगर: रात 8:06 बजे

ऊना: रात 8:07 बजे

बिलासपुर: रात 8:07 बजे

धर्मशाला: रात 8:08 बजे

हमीरपुर: रात 8:08 बजे

चंबा: रात 8:10 बजे
09:12 AM, 29-Oct-2026

इन विषयों की परीक्षाएं थीं निर्धारित

स्थगित परीक्षाओं में बीसीए प्रथम सेमेस्टर का गणित का पेपर और तीसरे तथा पांचवें सेमेस्टर के ऑपरेटिंग सिस्टम के पेपर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बीए, बीएससी और बीकॉम की अनुपूरक परीक्षाओं के तहत समाजशास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन, हिंदी, रसायन विज्ञान, पर्यटन, राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित थीं। विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले संशोधित समयसारिणी की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
09:12 AM, 29-Oct-2026

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, टाली गई परीक्षाओं के लिए नई तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं को नियमित रूप से देखें। अन्य तारीखों पर निर्धारित परीक्षाएं पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:12 AM, 29-Oct-2026

एचपीयू ने स्थगित की निर्धारित परीक्षाएं

करवा चौथ के सार्वजनिक अवकाश के कारण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 29 अक्तूबर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में होने वाली संबंधित परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी।
09:12 AM, 29-Oct-2026

पुरुष कर्मचारियों को भी मिलेगा छुट्टी का लाभ

करवा चौथ के अवसर पर इस बार प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इससे पुरुष कर्मचारी भी अपनी पत्नी और परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे। इससे पहले रक्षाबंधन के अवसर पर भी पुरुष कर्मचारियों के लिए छुट्टी का निर्णय लिया गया था। हालांकि, सरकार की ओर से घोषित यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत आने वाला अवकाश नहीं है।
09:04 AM, 29-Oct-2026

करवा चौथ 2026: आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; हिमाचल प्रदेश के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार?

हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के बाद प्रदेश के सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। इस फैसले के चलते कर्मचारियों को त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से महिला कर्मचारियों के साथ पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली कुछ परीक्षाओं के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed