{"_id":"6ad3510135a6e6eade08c4c2","slug":"video-video-painting-competition-at-awahdevi-temple-rashi-bhunal-takes-first-place-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: अवाहदेवी मंदिर में पेंटिंग प्रतियोगिता, राशि भुनाल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: अवाहदेवी मंदिर में पेंटिंग प्रतियोगिता, राशि भुनाल प्रथम
अवाहदेवी माता मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता वरिष्ठ और कनिष्ठ दो वर्गों में करवाई गई। वरिष्ठ वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल की राशि भुनाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर की तृष्णा और पारुल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। डीपीएस की शैनी ठाकुर और अजय मॉडल स्कूल की तन्या ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा की शशि प्रथम, जेपी पब्लिक स्कूल की प्राची ठाकुर द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर की सांची धूमल तृतीय स्थान पर रहीं। मंदिर परिसर में दिनभर स्थानीय गायक बिक्की ठाकुर ने सहयोगी जय चंद और संतोष के साथ कीर्तन-भजन प्रस्तुत किए। भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजक वंदना गुलेरिया और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।