{"_id":"6aeb1c4050488794cf0d9a9f","slug":"video-video-food-grains-worth-rs-2626-crore-distributed-in-hamirpur-district-over-four-months-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जिला हमीरपुर में चार महीनों के दौरान 26.26 करोड़ रुपये के खाद्यान्न वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जिला हमीरपुर में चार महीनों के दौरान 26.26 करोड़ रुपये के खाद्यान्न वितरित
हमीरपुर। जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष जुलाई से अक्तूबर तक के चार महीनों के दौरान जिला में खाद्य सामग्री और रसोई गैस के वितरण तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से संबंधित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि इन चार महीनों के दौरान जिला के कुल 1,54,430 राशन कार्डों के 5,52,010 उपभोक्ताओं को 320 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से कुल 26.26 करोड़ रुपये से अधिक की खाद्य सामग्री वितरित की गई। उपायुक्त ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों से कहा कि जिला में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फील्ड में नियमित रूप से निरीक्षण किए जाने चाहिए। गत चार महीनों के दौरान विभाग के अधिकारियों ने खाद्यान्नों के 55 सैंपल लिए थे, जिनमें से 4 सैंपल फेल पाए गए हैं। इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और गैस एजेंसियों के कुल 875 निरीक्षण किए गए हैं और तीन मामलों में अनियमितता पाए जाने पर लगभग 6463 की जुर्माना राशि भी वसूली गई है। इनमें पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के मामले भी शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी 5,52,010 उपभोक्ताओं की आधार और मोबाइल नंबरों की सीडिंग हो चुकी है। लगभग 96 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी भी अतिशीघ्र पूरी होनी चाहिए। जिले के 25 राशन डिपुओं में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक आंचल कुमारी ने विभिन्न योजनाओं एवं मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।