खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बुधवार को गांव चलोखर में एक दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें टिब्बी और देई का नौण के ग्रामीणों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी वस्तु या सेवा की गुणवत्ता में कमी या अनियमितता पाए जाने पर तुरंत शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों की जानकारी रखने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक आंचल कुमारी ने उपभोक्ता अधिकारों और उनके संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खरीदारी के समय पक्का बिल या रसीद अवश्य लें। उत्पाद का मूल्य, मात्रा, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और गुणवत्ता संबंधी विवरण भी जांचें। वस्तु या सेवा में कमी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली होने पर शिकायत निवारण व्यवस्था का सहारा लिया जा सकता है। राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1915 और रसोई गैस की बुकिंग से संबंधित शिकायत 75888-88824 पर वाट्सऐप के माध्यम से भी की जा सकती है। विधिक माप विज्ञान के सहायक नियंत्रक प्रवीण कुमार ने सही मात्रा, निर्धारित मूल्य और पैकेट पर अंकित आवश्यक विवरणों की जांच व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित खाद्य सामग्री के चयन और खाद्य वस्तुओं के लेबल की जांच करने की जानकारी दी। शिविर में बीडीसी सदस्य राम शर्मा सहित दोनों पंचायतों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।