{"_id":"6a8edb779bfbf933ef00b99f","slug":"video-abvp-activists-hunger-strike-at-the-technical-university-continued-for-the-seventh-day-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तकनीकी विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल सातवें दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तकनीकी विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल सातवें दिन भी रही जारी
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई की ओर से शुरू की भूख हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग उठाई। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति, सेल्फ फाइनेंस व्यवस्था से विश्वविद्यालय को बाहर निकालकर पर्याप्त सरकारी वित्तीय सहयोग उपलब्ध करवाने, विद्यार्थियों पर फीस का अतिरिक्त बोझ कम करने सहित कई मांगें रखीं। तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से स्थायी कुलपति का पद रिक्त चल रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।