{"_id":"6a93e6f1f22d1bbc0304ab7b","slug":"video-tarqwari-panchayat-representatives-felicitation-anurag-thakur-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तरक्वाड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, अनुराग ठाकुर ने बताए विकास के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तरक्वाड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, अनुराग ठाकुर ने बताए विकास के तरीके
तरक्वाड़ी में रविवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सुझाव दिए।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि गांवों के विकास में पंचायतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पंचायत प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं को समझकर विकास की प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल कर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति दी जा सकती है।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जरूरतमंद परिवार सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहें।
सांसद ने पंचायत प्रतिनिधियों को जनता के साथ नियमित संवाद बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करवाने से पंचायत स्तर पर विकास कार्य अधिक प्रभावी होंगे।
कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, पूर्व विधायक अनिल धीमान, पूर्व मंत्री कमलेश कुमारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष देश राज शर्मा, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, भोरंज के अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन समीरपुर मंडल के महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।