{"_id":"6aeb1c9cb68e53844a0bf464","slug":"video-srishti-and-abhay-from-jnv-nahan-win-gold-medals-at-the-national-thal-sainik-camp-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: राष्ट्रीय थल सैनिक शिविर में जेएनवी नाहन के सृष्टि और अभय ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: राष्ट्रीय थल सैनिक शिविर में जेएनवी नाहन के सृष्टि और अभय ने जीते स्वर्ण पदक
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के दो होनहार कैडेट सृष्टि और अभय ने अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिला का नाम रोशन किया है। दोनों कैडेट्स की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस शिविर तक पहुंचने के लिए दोनों कैडेट्स को चयन की कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। अंतिम चयन से पहले सृष्टि और अभय ने जवाहर नवोदय विद्यालय हमीरपुर तथा एनसीसी अकादमी रूपनगर में आयोजित कुल छह चयन शिविरों में हिस्सा लिया। इन सभी शिविरों में अपने प्रदर्शन के आधार पर दोनों ने अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर के लिए जगह बनाई। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। इससे पहले भी दोनों कैडेट्स ने प्रथम संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-1) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। यह शिविर प्रथम हिमाचल प्रदेश बटालियन एनसीसी नाहन की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें सृष्टि और अभय दोनों ने स्वर्ण पदक जीते थे। विद्यालय के प्रिंसिपल इंचार्ज मनोज कुमार के मार्गदर्शन, कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस चौहान के नेतृत्व तथा एनसीसी के एएनओ सेकंड ऑफिसर एमएल मेहरा के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय प्रबंधन और एनसीसी अधिकारियों ने दोनों कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।