Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women will be able to travel for free in HRTC buses on Bhai Dooj.

Hamirpur (Himachal) News: भैया दूज पर महिलाओं को एचआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की मिलेगी सुविधा

Wed, 11 Nov 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) भैया दूज के अवसर पर 11 नवंबर को महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा देगा। यह सुविधा सूर्योदय से सूर्यास्त तक निगम की बसों में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और एचआरटीसी की इस विशेष पहल से अपने भाइयों के घर आने-जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। महिलाएं निगम की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। यह छूट केवल हिमाचल प्रदेश की सीमा के भीतर मान्य होगी।
विज्ञापन

प्रदेश से बाहर जाने वाली यात्रा पर यह सुविधा लागू नहीं होगी। एचआरटीसी हर वर्ष की तरह इस बार भी यह विशेष सुविधा प्रदान कर रहा है। हमीरपुर डिपो प्रबंधन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। इससे त्योहार के दिन यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के पास 150 से अधिक बसें हैं। इनके माध्यम से जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुविधा मिलती है। ये बसें प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाती हैं।
भैया दूज पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए निगम प्रबंधन ने विशेष तैयारियां की हैं। हमीरपुर डिपो ने बसों के सुचारु संचालन की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था यात्रियों को सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी।
पर्व का महत्व और लाभ
भैया दूज भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक का पर्व है। इस दिन बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर पहुंचती हैं। वे तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।

कोट
भैया दूज पर महिलाओं को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है। 11 नवंबर को महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक मुफ्त सफर की सुविधा ले सकेंगी। -राज कुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article