{"_id":"6aa51c11552cc1107e03ccdf","slug":"video-pm-modis-birthday-to-be-celebrated-with-service-activities-from-september-17-to-october-17-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवाहदेवी: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाहदेवी: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र भोरंज के भोरंज और समीरपुर दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक संकल्प सेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान मंदिरों की साफ-सफाई, रक्तदान शिविरों का आयोजन तथा जरूरतमंद और गरीब लोगों की सहायता सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूर्व में सौंपी गई जिम्मेदारियों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी व अनिल धीमान, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, विजय बहल आदि सहित दोनों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोरंज के बस्सी चौक पर प्रदेश सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।