{"_id":"6acb74a4f4964fa5e10dfe67","slug":"video-nadaun-indoor-stadium-14-sports-sunil-sharma-bittu-hamirpur-under-19-girls-competition-2026-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: नादौन में खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, 14 खेलों के लिए बनेगा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: नादौन में खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, 14 खेलों के लिए बनेगा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:06 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को जल्द ही नादौन में अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम की सौगात मिलेगी। इस स्टेडियम में 14 खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कही। वह रविवार को हमीरपुर के अणु में छात्राओं की 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
सुनील शर्मा बिट्टू ने खिलाड़ियों से महान धावक मिल्खा सिंह और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल की करीब 803 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही हैं। एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसमें 10 खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
इनमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, भारोत्तोलन, कुश्ती, मुक्केबाजी, जूडो, कराटे, वुशू और ताइक्वांडो शामिल हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंची छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न इंडोर खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।