{"_id":"6acbec12bb7dd6c1c9018d1e","slug":"three-members-of-a-single-family-from-punjab-arrested-in-the-jahu-theft-case-they-had-provided-shelter-to-the-accused-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-211677-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू चोरी मामले में पंजाब के एक ही परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों को दी थी पनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू चोरी मामले में पंजाब के एक ही परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों को दी थी पनाह
Mon, 12 Oct 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज थाना के तहत जाहू में व्यापारी जगदीश चड्ढा के घर से एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों को पनाह देने के आरोप में पंजाब के रोपड़ जिले के घनोली से एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरमेल नाथ (70), फरियाद उर्फ हड्डी और उसकी पत्नी मनसा के रूप में हुई है। तीनों पर चोरी के मामले में आरोपियों को छिपाने और पुलिस से बचाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, गुरमेल नाथ हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। आरोप है कि उसे मदद के बदले करीब 18 हजार रुपये मिले थे, जिन्हें उसने आंखों के ऑपरेशन पर खर्च कर दिया।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन आरोपियों की गाड़ी कीरतपुर के पास खराब हो गई थी। इसके बाद फरियाद गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और आरोपियों को वहां से निकालकर ले गया। पुलिस के अनुसार, फरियाद और मनसा ने कथित तौर पर प्रवीण को रोहड़ू तक छिपाने में मदद की।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में चोरी की साजिश और आरोपियों को मदद पहुंचाने से जुड़ी कड़ियों की जांच जारी है।
रिश्तों का ऐसा जाल, जिसने चौंकाया
मामले में आरोपियों के बीच पारिवारिक रिश्ते भी जांच का अहम पहलू बने हैं। पुलिस के मुताबिक, गुरमेल नाथ आरोपी प्रवीण की पत्नी का नाना है। गुरमेल की बेटी मनसा है, जबकि फरियाद उर्फ हड्डी उसका दामाद है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किया गया अभिषेक भी गुरमेल का दामाद बताया जा रहा है। ऐसे में चोरी के आरोपियों को कथित तौर पर मदद पहुंचाने के मामले में एक ही परिवार के कई सदस्य पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं।
प्रवीण ने थाने पहुंचकर किया था सरेंडर
चोरी के मामले में तीसरे आरोपी प्रवीण कुमार निवासी बिलासपुर ने दो दिन पहले खुद पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। अदालत में पेश करने के बाद उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले पुलिस अभिषेक और रोहित को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रवीण से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।
10 जून की रात व्यापारी के घर हुई थी चोरी
जाहू पंचायत के वार्ड नंबर-9 में 10 जून की रात व्यापारी जगदीश चड्ढा के घर चोरी हुई थी। आरोपी खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और दो अलमारियों को खंगाल डाला। इस दौरान करीब 40 तोले सोने के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां कर चुकी है और चोरी गई संपत्ति के संबंध में भी जांच जारी है।
कोट
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर