{"_id":"6acbecdb7a90691bba01681f","slug":"recruitment-decisions-will-provide-employment-to-the-youth-rubal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-211591-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के फैसलों से युवाओं को मिलेगा रोजगार : रूबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती के फैसलों से युवाओं को मिलेगा रोजगार : रूबल
Mon, 12 Oct 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध/बड़सर (हमीरपुर)। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती और किसानों की आय बढ़ाने संबंधी फैसलों का रूबल सिंह ठाकुर ने स्वागत किया है। उन्होंने जनहित में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। रूबल सिंह ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग में 4,090 पैरा वर्करों, सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग में 4,800 शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों, स्वास्थ्य विभाग में 500 सहायक स्टाफ नर्सों और 500 सहायक वन रक्षकों सहित विभिन्न श्रेणियों में भर्ती को मंजूरी देना बेरोजगार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दुग्ध प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता राशि तीन रुपये से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर करने से किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन