{"_id":"6aa8f55cb754f993a30d9fec","slug":"video-rayabral-ma-aghashhata-bjal-katata-sa-aamajana-bhal-mashakal-sa-10-ghata-mal-raha-bjal-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में अघोषित बिजली कटौती से आमजन बेहाल, मुश्किल से 10 घंटे मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में अघोषित बिजली कटौती से आमजन बेहाल, मुश्किल से 10 घंटे मिल रही बिजली
रायबरेली में अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी में रात-रात भर बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं। पंखे-कूलर बंद होने से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है, वहीं पानी की मोटर और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
व्यापारी आशीष अवस्थी ने कहा कि 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन मुश्किल से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसमें भी बार-बार कटौती होने से आमजन काफी परेशान हैं। प्रमोद कुमार अवस्थी ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों के जरूरी काम और कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीण इंद्रपाल पासी ने कहा कि बिजली की समस्या से किसान और आम आदमी परेशान हैं। बिजली इस समय बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। कृपया इसका जल्द समाधान कराया जाए।
वहीं बिजली विभाग के हरचंदपुर जेई हरिओम यादव और एसडीओ अखिलेश यादव के मोबाइल नंबर बंद होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।