{"_id":"6926d60021ff676c130707e8","slug":"video-hamirpur-pensioners-to-stage-protest-in-tapovan-on-28th-2025-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: तपोवन में 28 को धरना प्रदर्शन करेंगे पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: तपोवन में 28 को धरना प्रदर्शन करेंगे पेंशनर
हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनर तपोवन विधानसभा के बाहर 28 को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति हमीरपुर के सह संयोजक अजमेर ठाकुर ने मीडिया को दिए ब्यान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में पेंशनर भाग लेंगे और अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। खासकर एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं दी जा रही है। पेंशन के लिए एक से दो महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। 1-1-16 से संशोधित वेतनमान नहीं दिया है। चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। कई पेंशनर इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। उम्र की इस दहलीज पर पेंशनरों को पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि पेंशनरों की मांगों को पूर्ण किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।