{"_id":"6a9693bcb2c8263a5b0c1d7f","slug":"video-hamirpur-congress-protest-rahul-gandhi-fir-gandhi-chowk-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को हमीरपुर में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका और राहुल गांधी के समर्थन में आवाज बुलंद की।
धरने को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को एकजुट रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जबकि भाजपा कथित तौर पर तानाशाही रवैया अपना रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों का अपमान किया गया और इसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने इस कार्रवाई की कांग्रेस की ओर से कड़ी निंदा की।
सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर राजनीति करने में विश्वास रखती है तथा दलितों के सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हितों से किसी तरह का समझौता नहीं करेगी और देश का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, अनीता वर्मा समेत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।