{"_id":"694d453a9aa2e93aa807617a","slug":"video-hamirpur-a-woman-businesswoman-donating-rs-11000-to-the-government-to-strengthen-the-anti-chitta-campaign-2025-12-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: चिट्टे के खिलाफ जंग में महिला कारोबारी की पहल, एंटी चिट्टा मुहिल को बल देने को 11 हजार रुपये सरकार को दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: चिट्टे के खिलाफ जंग में महिला कारोबारी की पहल, एंटी चिट्टा मुहिल को बल देने को 11 हजार रुपये सरकार को दिए
घातक एवं जानलेवा नशे चिट्टे के खिलाफ अब समाज खुद आगे आने लगा है। मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर से इस दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरक पहल सामने आई है। हमीरपुर की महिला कारोबारी पूजा ढटवालिया ने नशे के खिलाफ चल रही सरकारी मुहिम को मजबूती देने के लिए 11 हजार रुपये की राहत राशि सौंपी है। राशि का यह चेक उन्होंने उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू को हमीरपुर में भेंट किया है। पूजा ढटवालिया का कहना है कि यह पैसा नशा मुक्ति केंद्रों या फिर चिट्टे के जाल में फंसे युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि एक विशेष कोष का गठन किया जाए, जिसमें समाज के लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान दें, ताकि नशे के खिलाफ लड़ाई को और प्रभावी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने इस पहल को समाज के लिए मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि जब आम लोग स्वेच्छा से नशा विरोधी अभियान का हिस्सा बनेंगे, तभी इस सामाजिक बुराई पर निर्णायक प्रहार संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक इसी भावना के साथ आगे आए, तो वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाया जा सके। प्रदेश में चिट्टे के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार द्वारा मेगा वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। शिमला, धर्मशाला और हमीरपुर में आयोजित वॉकथॉन में हजारों युवाओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई है। मुख्यमंत्री की यह योजना काबिले तारीफ है। उन्होंने इस चिट्टे के खिलाफ इस मुहिम के लिए दी गई राशि के महिला कारोबारी का आभार जताया है। इस मौके पर नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुमन भारती, राजेश आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।