{"_id":"6aeb094281ae80b7ba01cf4c","slug":"video-hamirpur-62-units-of-blood-collected-at-a-blood-donation-camp-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्रित, एम्स बिलासपुर की टीम ने दिया विशेष सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्रित, एम्स बिलासपुर की टीम ने दिया विशेष सहयोग
ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास एवं युवा शक्ति हमीरपुर की ओर से बुधवार को बस अड्डा हमीरपुर के समीप रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 62 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में एम्स बिलासपुर की टीम ने विशेष सहयोग दिया। टीम के सदस्यों ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाया। आयोजकों विजय कुमार, राहुल वर्मा और युवराज ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से संस्थाओं की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। इससे जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।