{"_id":"6a69e7c8ca60290ccd0efe0a","slug":"video-guru-purnima-prem-kumar-dhumal-bjp-workers-met-samirpur-hamirpur-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिले भाजपा कार्यकर्ता, लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिले भाजपा कार्यकर्ता, लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समीरपुर स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। साथ ही संगठन और जनसेवा के लिए उनका मार्गदर्शन भी लिया।
इस अवसर पर पुन्नू राम, विजय बहल, तिलक राज, रमेश चौहान, हरनाम, पवन, अजय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और सही मार्ग का बोध कराते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है और समाज को सही दिशा देने में गुरु की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी लोगों से गुरुजनों के आदर्शों पर चलने और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।